गोली मार 8 लाख लूटने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, बाइक, पिस्टल व नगद बरामद

AJ डेस्क: प बंगाल के मुथूर फाइनांस लूट कांड में संलिप्त और लंबे समय तक जेल में रहने वाले पेशेवर अपराधी के नेतृत्व में ही पिछले दिनों एक व्यक्ति को गोली मार 8 लाख रुपये की लूट घटना को अंजाम दिया गया था। धनबाद पुलिस ने गिरोह के तीन अपराधियों को कांड में प्रयुक्त दो बाइक, पिस्टल व लूट की राशि के साथ धर दबोचा है। कांड में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान किए जाने की बात पुलिस कह रही है।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दशरथ मंडल कुख्यात पेशेवर अपराधी है। लूट कांड का मास्टर माइंड भी वही है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा किसी बड़े घटना को अंजाम देने के लिए बिहार से भी अपराधियों को बुलाया गया था। किसी कारणवश इनके प्रोग्राम में तब्दीली आने के बाद लोकल क्रिमनल का साथ लेकर इस गिरोह ने लूट कांड को अंजाम दिया।

 

 

 

 

 

 

SSP ने बताया कि गिरफ्तार तीनो अपराधी बरवा अड्डा और गोबिंदपुर के हैं। लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियो की भी पहचान कर ली गयी है। इन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस मौके पर SP सिटी आर रामकुमार और पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »