धनबाद के प्रमुख छठ घाटों पर तैनात रहेंगे एम्बुलेंस और चिकित्सको की टीम

AJ डेस्क: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर 10 नवंबर से 11 नवंबर तक शहर के 7 प्रमुख छठ घाटों पर एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

 

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसके उचित प्रबंधन हेतु शहर के मनाइटांड़ छठ तलाब, बेकार बांध छठ तालाब, रानी बांध तालाब, रेलवे पम्पू तालाब, खोखन तालाब, राजा तालाब झरिया एवं सुगियाडीह तालाब के घाटों पर एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी घाटों पर चिकित्सा दल की भी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इससे निपटने हेतु सभी अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »