MPL के कोयला में काला खेल का खुलासा, रोहित शर्मा पर केस दर्ज

AJ डेस्क: गोबिंदपुर पुलिस ने रोहित शर्मा, प्रवीण शर्मा और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए MPL के लिए होने वाली कोयले की आपूर्ति में हो रहे खेल का भंडाफोड़ किया है।

 

 

गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के आमाघाटा में स्थित शर्मा के डिपो में लंबे समय से कोयले का काला खेल खेला जा रहा था। पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें शर्मा के द्वारा खेले जा रहे काला खेल की शिकायत मिली थी। श्री पांडे ने गोबिंदपुर पुलिस को इसपे नजर रखने का निर्देश दिया था। रोहित शर्मा के डिपो में हाइवा से कोयला अनलोड हो रहा था। ऐन मौके पर गोबिंदपुर पुलिस ने वहां रेड मार कर इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया।

 

 

 

 

 

 

पुलिस की माने तो विभिन्न कोलियरियों से MPL के लिए कोयला लोड कर निकलने वाला हाइवा शर्मा के डिपो में पहुंच जाता था। डिपो में जितना कोयला उतरता था, उतने ही मात्रा में बेकार का छाई हाइवा में लोड कर वजन ठीक कर दिया जाता था और वही कोयला MPL में आपूर्ति होती थी। पुलिस ने हाइवा के मालिक सौरभ सिंह, चालक व खलासी सहित डिपो संचालक रोहित शर्मा, प्रवीण शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »