राज्य स्थापना दिवस : 43 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

AJ डेस्क: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज संध्या न्यू टाउन हॉल में जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

 

 

 

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला निकेतन द्वारा महारास समूह नृत्य कर अतिथियों का स्वागत फूलों की वर्षा से किया। संस्था ने बिरसा की पुकार नाटक का मंचन भी किया। भारतीय लोक कल्याण संस्थान रांची द्वारा मुंडारी व छउ नृत्य, श्रुति चंद्रा ने कत्थक नृत्य व उनके समूह ने क्लासिकल कृष्ण ढुंगाढुंगा प्रस्तुत किया। सरसी चन्द्रा ग्रुप ने भारतनाट्यम तथा आरोही नाट्य मंच ने कुरमाली झुमर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में माननीय सांसद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह, माननीय विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, माननीय विधायक झरिया पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार ने स्नातक प्रशिक्षित 43 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में सांसद धनबाद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, विधायक झरिया पूर्णिमा नीरज सिंह, चिरकुंडा नगर पर्षद अध्यक्ष डबलु बाउरी, उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास, नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार, एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी, डीपीओ महेश भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »