भारत बंद : माओवादियों ने धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार के बीच रेल पटरी उड़ाया, परिचालन ठप्प

AJ डेस्क: माओवादियों के प्रतिरोध दिवस के आखिरी दिन व पूर्व घोषित एक दिवसीय भारत बंद के शुरू होते ही माओवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेल खंड के बीच रेल पटरियों को बम से उड़ा दिया है। इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है। साथ ही अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गई है। फिलहाल रेल प्रशासन द्वारा मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

 

 

शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी संगठनों की विभिन्न इकाईयों की ओर से गत 15 नवंबर से प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इसका आखिरी दिन था। जबकि 20 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसी बीच माओवादियों ने झारखंड में अपने सबसे सॉफ्ट टारगेट ‘रेल’ को अपना निशाना बनाया है। बीती रात करीब 12:50 बजे धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड के रिचुछुटा-डेमू स्टेशनों के बीच किलोमीटर 206/25-27 के बीच अप एवं डाउन लाइन पर माओवादियों ने बम ब्लास्ट कर रेल पटरियों को उड़ा दिया है।

 

 

 

 

 

 

इस घटना में डीजल लाईट इंजन संख्या 70584 का एक ट्रॉली डिरेल हो गया है। रेल प्रशासन ने बरकाकाना एवं बरवाडीह से एआरटी बलाय हर। बरकाकाना से दुर्घटना राहत यान 1:40 बजे प्रस्थान कर दिया गया है। साथ ही रेल मंडल के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »