रांची के रातू में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली हुआ जख्मी

AJ डेस्क: रांची में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक नक्सली के घायल होने की सूचना है। घटना रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार के पास की है। घायल नक्सली को वहीं के मादी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले मं कुछ भी बोलने से बच रही है।

 

 

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लातेहार पुलिस लातेहार से ही नक्सली क पीछा कर रही थी। वहां से वह रातू के रास्ते रांची की तरफ भाग रहा था। तभी रातू के निकट पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। नक्सली की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

 

माओवादियों ने रेलवे ट्रैक को भी बनाया निशाना-

नक्सलियों ने धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेल खंड के बीच रेल पटरियों को बम से उड़ा दिया है। इस घटना में एक ट्रॉली भी डिरेल हो गई है। साथ ही अप और डाउन मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गई है। फिलहाल रेल प्रशासन द्वारा मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

 

 

माओवादी मना रहे है प्रतिरोध दिवस-

नक्सलियों ने 1 करोड़ के इनाम नक्सली प्रशांत बोस ऊर्फ बूढ़ा की गिरफ्तारी के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया है। वे इसे प्रतिरोध दिवस के रूप में मना रहे हैं। पुलिस को इस बात की सूचना मिल रही थी कि नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। आज राज्य भर की पुलिस हाई अलर्ट मोड में है।

 

 

 

रांची में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक नक्सली के घायल होने की सूचना है। घटना रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो बाजार के पास की है। घायल नक्सली को वहीं के मादी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले मं कुछ भी बोलने से बच रही है।

 

 

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लातेहार पुलिस लातेहार से ही नक्सली क पीछा कर रही थी। वहां से वह रातू के रास्ते रांची की तरफ भाग रहा था। तभी रातू के निकट पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। नक्सली की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »