पंचायत स्तर तक केंद्र सरकार की गलत नीतियों का होगा विरोध- राजेश ठाकुर

AJ डेस्क: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अधयक्ष राजेश ठाकुर रविवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने धनबाद श्रमिक चौक और बैंक मोड में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। साथ ही श्रमिक चौक से डीआरएम चौक तक पदयात्रा भी निकली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अभी हम 14 जिला में सभा कर चुके हैं, कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है, आगे हम लोग जिला के प्रखंड और पंचायत स्तर में जाकर कार्यक्रम करेंगे और मोदी सरकार की गलत नीतियों का हम लोग लगातार विरोध कर रहे हैं, इसी का नतीजा है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित इन कृषि कानून को मोदी सरकार ने वापस लिया। उन्होंने कहा कि हमलोग लगातार जनता से जुड़ रहे हैं जिसका फायदा भी देखने को मिल रहा है। हम लोगों का लक्ष्य है आने वाले चुनाव में जोर शोर से काम कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »