बिहार श्रमिक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष बने विनय सिन्हा
AJ डेस्क: बिहार श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष आर के प्रसाद के निधन के बाद बिहार श्रमिक संघ यूनियन का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से स्वर्गीय आर के प्रसाद के छोटे पुत्र विनय कुमार सिन्हा को बिहार श्रमिक संघ का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि बिहार श्रमिक संघ के महामंत्री के पद पर उमेश लाल को मनोनीत किया गया। साथ ही रेखा सिन्हा को संघ का महासचिव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा को बनाया गया है। इस मौके पर बिहार श्रमिक संघ के सदस्य हुस्ना बानो, सुशीला देवी, महेंद्र प्रसाद, देव कुमार, चंदन कुमार, पंकज कुमार, शंकर कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर गण उपस्थित थे।