लुधियाना कोर्ट के पुराने परिसर में जोरदार बम विस्फोट, 2 की मौत

AJ डेस्क: पंजाब के लुधियाना शहर में गुरुवार को कोर्ट में पुराने परिसर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर बाथरूम में करीब साढ़े 12 बजे हुआ, जिससे दीवारें ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं महिला समेत 4 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत हिल गई। कारों के शीशे चटक गए। मलबा दूसरी मंजिल तक और ग्राउंड फ्लोर तक आ गिरा। लोगों में एक बार तो अफरा तफरी मच गई थी।वहीं बाथरूम में एक व्यक्ति के शव के चिथड़े उड़ गए, उसके मानव बम होने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

पंजाब में हाई अलर्ट के बावजूद गुरुवार को लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए। अमृतसर के गोल्डन टेंपल में पिछले हफ्ते हुई बेअदबी के बाद कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर चुकी है। प्रदेशभर में जगह-जगह पुलिस ने नाके लगा रखे हैं। इसके बावजूद गुरुवार को लुधियाना कोर्ट के अंदर कोई एक्सप्लोसिव लेकर पहुंच गया और पुलिस मेटल डिटेक्टर लगाकर बैठी रह गई।

 

 

 

 

 

 

लुधियाना के जिस कोर्ट परिसर में गुरुवार को धमाका हुआ, वह 7 मंजिला इमारत है। यहां कोर्ट रूम, जज के रेस्ट रूम, रिकॉर्ड रूम के अलावा पेशी पर लाए जाने वाले कैदियों के बंदी सेल के अलावा 1500 से ज्यादा वकीलों के चैंबर बने हैं। कोर्ट परिसर में हर समय पुलिस मौजूद रहती है। यहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं।

 

 

कोर्ट कॉम्पलेक्स के अंदर जाने के लिए 12 दरवाजे बने हैं। इनमें से सिर्फ 2 गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं। लुधियाना कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले वकीलों के अनुसार, यह दोनों मेटल डिटेक्टर भी ‘डेड’ थे। कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेटों पर कहने को तो पुलिस मुलाजिम तैनात रहते थे मगर वह किसी की जांच वगैरह नहीं करते थे और एक साइड में बैठे रहते थे।

 

 

 

 

 

लुधियाना कोर्ट परिसर की जिस तीसरी मंजिल पर ब्लास्ट हुआ, वहां दिनभर चहल-पहल रहती है। इस फ्लोर पर चार कोर्ट रूम बने हैं। यहां पुलिस वालों के अलावा वकीलों, कैदियों के अलावा हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके बावजूद एक्सप्लोसिव लेकर पहुंचने वाले की भनक न पुलिस को लगी और न परिसर में मौजूद लोगों को।

 

 

गुरुवार को जिस समय धमाका हुआ, उस समय फ्लोर पर लोगों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले कम थी। दरअसल पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल चल रही है। इसकी वजह से कोर्ट कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं थे।

 

 

 

 

 

कोर्ट परिसर के बगल में ही मिनी सेक्रेटिरिएट बना है जहां डीसी के अलावा दूसरे तमाम ऑफिस बने है। उसके बिल्कुल पास लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट का मुख्यालय है जहां पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर के साथ तमाम आला अफसर बैठते हैं। कोर्ट परिसर के 400 मीटर के दायरे में पड़ते मॉडल टाउन में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु का घर है।

 

 

लुधियाना से ही ताल्लुक रखने वाले कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि कोर्ट परिसर में हुआ धमाका काफी पावरफुल था। इसकी गूंज काफी देर तक सुनी गई। जिस तरह से इस धमाके में एक व्यक्ति के शरीर के चिथड़े उड़े हुए, उससे ऐसा लगता है कि वह सुसाइड बॉम्बर था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और इन्वेस्टिगेशन पूरी होने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »