हादसा : दनुवा घाटी में गैस टैंकर पलटा, लगी भीषण आग, चालक सहित तीन का शव बरामद

AJ डेस्क: झारखंड के हजारीबाग में शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। जिला मुख्यालय से 63 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग टू फोर-सिक्स लेन पर दनुआ घाटी में देर रात लगभग साढ़े दस बजे चौपारण के तरफ से जा रहा गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा हथिया बाबा घाटी के दुर्घटना संभावित क्षेत्र में हुआ। वाहन पलटने के कारण टैंकर में भीषण आग लग गई। इसमें टैंकर चालक 35 वर्षीय बबलू यादव पिता जगदीश यादव की मौत हो गई है। मौके पर कुल 3 शव मिले हैं। 2 शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे में टेलर, 14 चक्का डंफर, ट्रक समेत कुल 7 वाहन जले हैं। करीब 2 किलो मीटर के इलाके में पेड़ पौधे व बिजली के तार व खंभे तक जल गए हैं।

 

 

आग लगने के बाद जीटी रोड पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। प्रशासन ने मार्ग पर यातायात रोक दिया। पुलिस ने सावधानी बरतते हुए झारखंड-बिहार सीमा के चोरदाहा चेकपोस्ट के समीप राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक दिया। वहीं राज्य सीमा से बाहर जाने वाले पथ को चौपारण बाजार के आगे जीटी रोड पर जाने से रोक दिया गया है।

 

 

घटनास्थल के नजदीक ही थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो पुलिस कर्मियों साथ कैंप कर रहे हैं। चोरदाहा में SI रंजीत मरांडी, ASI सहदेव मुंडा पुलिस कर्मियों के साथ घटना के आसपास तैनात हैं। विस्फोट से पूरा घाटी इलाका दहल गया है। रात के समय राहत व बचाव कार्य में बड़ी परेशानी आ रही थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Input-Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »