वाहन रिकवरी एजेंट उपेन्द्र के घर पर NIA की दिल्ली व रांची टीम की छापामारी

AJ डेस्क: अपने कारनामो को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाला धनबाद का चर्चित वाहन रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के आवास पर बुधवार को एनआइए दिल्ली और रांची की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम अहले सुबह 6 बजे उपेंद्र सिंह के घर पर दस्तक दी। इसके बाद से अभी तक एनआइए की कार्रवाई लगातार जारी है। हालांकि एनआइए की तरफ से अभी तक छापेमारी की वजहों की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं दूसरी ओर एनआइए की इस कार्रवाई से कोयलांचल में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की छह सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची। इसके बाद यह विशेष टीम भूली ओपी क्षेत्र के पाल नगर स्थित वाहन रिकवरी एजेंट के घर पर छापामार। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है। पुलिस लगातार मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं रिकवरी एजेंट के गुर्गे भी घर के बाहर मौजूद है, जो किसी भी बाहरी आदमी को वहाँ भटकने नही दे रहे है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। एनआइए किस मामले में वाहन रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह के यहां रेड कर रही है, अभी सही-सही इसकी जानकारी किसी स्तर से नही दी जा रही है।

 

 

 

 

 

कोयलांचल में यह खबर तेजी से फैल चुकी है। सभी के बीच एनआइए की कार्रवाई के कारणों को जानने की उत्सुकता बनी हुई है। बता दें कि उपेंद्र सिंह धनबाद का चर्चित वाहन रिकवरी एजेंट है। वह हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। उसपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है। वह अपने ही रिश्तेदार को गोली मारने के आरोप जेल गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »