जामताड़ा के दो साइबर अपराधी धनबाद के कतरास में 5 लाख 49 हजार रु के साथ गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक से जामताड़ा के दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी युवकों के पास से एक नीले रंग का बैग में 549000 रुपए, अलग-अलग बेंको के कई एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद हुआ है।

 

 

बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने कहा कि संदेह के आधार पर कतरास पुलिस ने भगत सिंह चौक से दो युवकों को पकड़ा था। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक साइबर अपराध से जुड़े है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने फोन काल सहित अन्य माध्यमों से कई लोगों को चुना लगाया है और दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »