दहेज प्रथा रोकने और भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार कटिबद्ध- बन्ना गुप्ता

AJ डेस्क: दहेज प्रथा को समाप्त करने और भ्रूण हत्या को रोकने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या एक दूसरे के पूरक हैं। राज्य सरकार पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को गंभीरता से लागू करने के लिए काम कर रही है। यह बातें आज स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नयू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कही। उन्होंने कहा पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वाले राज्य के 40 अल्ट्रासाउंड सेंटर का निबंधन रद्द कर दिया है।

 

 

राज्य को नशा मुक्ति की ओर ले जाने के लिए सरकार आर्चरी, फुटबॉल, हॉकी जैसे खेल को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए पोटो हेंब्रम खेल योजना शुरू की है। इससे झारखंड के होनहार खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और हुनर दिखाने का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विजन स्पष्ट है। नियत साफ है। जिस कारण विकास के नए नए रास्ते बनते जा रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंच रही है। राशन कार्ड, पेंशन और अन्य योजना में अब झारखंड आत्म निर्भर है।

 

 

उन्होंने कहा कि हर विपरीत परिस्थिति में सरकार ने नई नई व्यवस्था की। जिसका ज्वलंत उदाहरण कोविड-19 की प्रथम व द्वितीय लहर में देखने को मिली। कोविड-19 में सरकारी स्वास्थ्य सेवा पर लोगों का विश्वास कायम रहा। जिस कारण झारखंड में रिकवरी रेट काफी सुखद रही। यहां की व्यवस्था की केंद्र सरकार ने भी प्रशंसा की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »