बड़ा खुलासा : चोरी के 10 बाइक के साथ 5 गिरफ्तार, धनबाद पुलिस का जामताड़ा में रेड

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस ने एक बार फिर बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि चोरी के दस बाइक के साथ गिरोह के 5 चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

SSP संजीव कुमार ने बताया कि ASP मनोज स्वर्गियार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। धनबाद पुलिस की यह विशेष टीम मंगलवार की रात भारी बारिश के बीच जामताड़ा में रेड कर सफलता हासिल कर पाई है। बारिश का बाधा नही पड़ता तो पुलिस को और भी सफलता मिल सकती थी।

 

 

SSP संजीव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों धनबाद पुलिस के हत्थे दो बाइक चोर आए थे। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर विशेष टीम का गठन कर रेड मारने की योजना बनाई। SSP ने बताया कि पुलिस को बाइक चोरी करने वाले और चोरी का बाइक खपाने वाले गिरोह की जानकारी मिल गयी है। इन गिरोह के सदस्य जल्द ही सलाखों के पीछे नजर आएंगे। इनका नेटवर्क बड़ा है।

 

 

उन्होंने बताया कि धनबाद पुलिस के सामने एक और मामला आया है। गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर तुरन्त उसका पार्ट पार्ट खोलवा देते हैं। पुलिस इस नेटवर्क को भी खंगाल रही है। पकड़े गए पांच में से एक सद्दाम टुंडी का है बाकि चारों जामताड़ा के हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »