सिंदरी खाद कारखाना में हादसा, 2 मजदूर झुलसे

AJ डेस्क: धनबाद के सिंदरी स्थित हर्ल खाद कारखाना में सोमवार सुबह बॉयलर टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट होने से 2 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गया। घायलों को आनन-फानन में जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि आज सुबह 7:30 बजे मजदूर रोज की तरह काम करने गए थे। इसी बीच फैक्ट्री में बॉयलर की टेस्टिंग के दौरान बॉयलर ब्लास्ट हो जाने से यह घटना घट गई। घायलों के परिजन इस घटना के पीछे प्रबंधक की लापरवाही बता रहे हैं। घटना में कई मजदूरों के घायल होने की बात कहीं जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »