बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर ट्रेलर ने ऑटो को रौंदा, 4 की मौत

AJ डेस्क: बोकारो में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल हुए हैं। घटना बोकारो-रामगढ़ उच्चपथ 23 पर लुकैया शगुन पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात करीब 10 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पारसनाथ से पिकनिक मना कर लौट रहे 2 ऑटो को ट्रेलर ने रौंद दिया। इसमें घटना स्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 1 व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एहसान अंसारी, हैदर अंसारी उर्फ,रवि कुमार की मौत मौके पर ही हो गई।

 

 

घायलों की पहचान दिलखुश अंसारी, शहबान अंसारी, साहिल अंसारी, हैदर अली, माथुर मुंडा,इकराम अंसारी, फायजुल अंसारी तथा साजिद अंसारी के रूप में की गई। इन्हें इलाज के लिए पहले स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया गया। इसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया गया। हालात में सुधार नहीं होने पर 5 लोगों को रांची के RIMS में भेजा गया है।

 

 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने की हर संभव कोशिश की गई लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त रही कि वाहन 300 मीटर तक घसीटते हुए आगे चले गए। दुर्घटना में घायल लोगों का कहना था कि हादसा ट्रेलर चालक की गलती से हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »