झारखण्ड के अलग-अलग हिस्से में 15 जनवरी तक होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंढ

AJ डेस्क: झारखण्ड के अलग अलग जिलों में आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है। बदले हुए मौसम में अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है।

 

 

रांची मौसम विभाग के अनुसार शाम शाम तक झारखण्ड के चतरा, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिला के कुछ हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश का दायरा बढ़कर अन्य जिलों तक भी जा सकता है। पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, खूंटी, रामगढ़ और रांची जिले में भी शाम शाम तक बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

तेरह जनवरी को राज्य के दक्षिणी, मध्य तथा उत्तर-पूर्वी हिस्से के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं 14 और 15 जनवरी को राज्य के दक्षिणी भागों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। इस अवधि में कोहरा और धुंध भी छाया रहेगा। सोलह जनवरी से आसमान साफ रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »