नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले 4 धराए, दो रायफल भी बरामद

AJ डेस्क: गुमला पुलिस शनिवार को नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले 4 अपाधियों को गिरफ्तार की है। इनके पास से दो रायफल भी बरामद किया गया है। इनकी गिरफ्तारी लातेहार के गारू थाना क्षेत्र से 14 जनवरी को गिरफ्तार नक्सली निर्मल मिंज की निशानदेही पर हुई है।

 

 

गिरफ्तार अपराधियों में पालकोट निवासी श्रवण सिंह, टोटो निवासी छोटु खान उर्फ सोएब खान, डुमरी निवासी आलोक बाखला व सुरेंद्र तिर्की शामिल है। इनके पास से दो रायफल बरामद किया है। पूछताछ में इसने स्वीकार किया है कि ये अब तीन दर्जन से अधिक हथियार का सप्लाई कर चुका है। ये AK-47 व 315 बोर का रायफल, पिस्टल, देसी कट्टा जैसे घातक हथियारों को नक्सलियों तक पहुंचाता था।

 

 

 

 

 

 

SP डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने बताया कि नक्सली निर्मल मिंज की लातेहार के गारू थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी के बाद उसने नक्सली संगठन को हथियार सप्लाई करने वाले चार सहयोगियों के नाम बताए थे।ये चारों सहयोगी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इसके बाद उनके निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया।साथ ही एक एक कर सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

 

 

SP ने बताया कि निर्मल मिंज पूर्व में नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था।इस दौरान वह गिरफ्तार होकर जेल गया था।मगर वर्ष 2013 में वह जेल से छूटने के बाद अपने नाम से एक गिरोह का संचालन कर रहा था।साथ ही गिरोह के नाम पर छत्तीसगढ़ राज्य समेत झारखंड के तीन जिलों यथा गुमला, लोहरदगा व लातेहार में लेवी व रंगदारी की मांग कर दहशत कायम करने में जुटा हुआ था।इसी दौरान पूर्व में इसके गिरोह के 9 साथी छत्तीसगढ़ में पकड़े गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »