असम से झारखंड-बिहार जा रहा 210 पेटी शराब जब्त, दस गिरफ्तार

AJ डेस्क: जमशेदपुर पुलिस को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहाँ एक कंटेनर में अवैध रूप से असम का अंग्रेजी शराब जो झारखंड, उड़ीसा, बिहार में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था उसे पुलिस ने घर दबोचा है। इसमें लगभग 25 हजार शराब की बोतलों के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

 

 

जमशेदपुर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार एनएच 18 पर नूतनगढ़ के पास कंटेनर को धर दबोचा गया। उसके साथ कंटेनर को सकॉट कर ला रहे एक बोलेरो और XUV500 कार को भी जप्त किया गया। यह जानकारी धालभूमगढ़ थाना में ग्रामीण एसपी नाथू राम मीणा ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बिहार और झारखंड के रहने वाले शामिल हैं।

 

 

जब्त शराब में मेकडोवेल व्हिस्की विदेशी शराब की 210 पेटी और रम की पेटी बंद शराब है। 18 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। इसमें मुख्य रूप से धार्मिक गढ़ थाना प्रभारी, गालूडी थाना प्रभारी, चाकुलिया थाना प्रभारी, मऊ भंडार ओपी प्रभारी, घाटशिला अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी ने टीम बनाकर इस छापेमारी को अंजाम दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »