सत्ताधारी कांग्रेसियों ने सरकारी भवन का ताला तोड़ने का किया प्रयास, पहले पार्टी ऑफिस था यहां

AJ डेस्क: धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में लगभग एक दशक से ताला लटका हुआ है। राज्य में कांग्रेस समर्थित सरकार है, इसके बावजूद कार्यालय का ताला नही खुला। धनबाद जिला कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय का ताला खुलवाने के लिए बंद कार्यालय के गेट पर 70 वर्ष से अधिक आयु वाले कांग्रेसी प्रकाश शर्मा, रविन्द्र सिंह तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पांडेय धरना दे रहे थें। लेकिन सोमवार को प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता के आगमन से पूर्व कांग्रेसियों के सब्र का बांध टूट गया और मनोज सिंह के नेतृत्व में वहां प्रशासन द्वारा जड़े गए ताले को लात घूसों और ईंट से तोड़ने की असफल कोशिश की गई।

 

 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी का आगमन कार्यालय परिसर में हुआ था। उनकी यादें इससे जुड़ी हुई है। झारखंड राज्य के निर्माण के लिए किए गए संघर्षों की अनेक गतिविधियां जिला कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई थीं। अभी कार्यालय भवन की दीवारों पर दरारें और जमीन पर जंगल उग आया हैं। हमारे जैसे कई बुजुर्ग कांग्रेसी आशंकित भी हैं। दशकों पूर्व ऐसे ही हालात में हमने एक जिला कांग्रेस कार्यालय खो दिया है। इसलिए आज जबरन कांग्रेसियों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया है। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »