भाषा विवाद का मंत्री बन्ना गुप्ता ने “भोजपुरी” बोलकर कुछ यूं जवाब दिया —-

AJ डेस्क: धनबाद पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह धनबाद प्रभारी बन्ना गुप्ता ने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में धनबाद में चल रहे भाषा विवाद पर उन्होंने कहा कि वो सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी मैं ही पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया।

 

 

धनबाद एसएनएमएमसीएच में 50 से 100 सीट बढ़ाए जाने को लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो सवाल हमसे पूछ रहे हैं वह आप पूर्व की सरकार और धनबाद के सांसद से पूछे। भाजपा पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय खोले जाने को लेकर कहां की लोकतांत्रिक देश में कार्यकर्ता का भी सम्मान किया जाएगा और कानून का भी सम्मान होगा, रास्ते बनेंगे, लेकिन कोर्ट के ऑर्डर में क्या है इसको भी देखा जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »