नीरज हत्याकांड : कोर्ट के आदेश पर पांच अभियुक्त धनबाद जेल वापस लौटे
AJ डेस्क: नीरज सिंह हत्याकांड के अभियुक्त अमन सिंह, सागर सिंह, कुर्बान अली, पंकज सिंह और सतीश झारखंड के अलग अलग जेल से वापस पुनः धनबाद जेल में शिफ्ट हो गए हैं। धनबाद कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
अधिवक्ता मनीष सिंह ने बताया कि माननीय ADJ 16 अखिलेश कुमार के कोर्ट ने एक फरवरी को धनबाद मंडल कारा को आदेश देते हुए इन पांचों अभियुक्त को वापस धनबाद जेल लाने को कहा था। यहां बता दें कि अमन सिंह चाईबासा, सागर सिंह जमशेदपुर के घाघीडीह, कुर्बान अली पलामू, पंकज सिंह हजारीबाग और सतीश दुमका जेल में बंद था।

धनबाद पुलिस के द्वारा इनके सुरक्षा का व्यवस्था किए जाने के बाद सभी दो दिन पहले धनबाद जेल वापस लाए गए। इनमे से एक अमन सिंह का नाम कोयलांचल के व्यवसाय जगत के बीच उछलता रहा है। धनबाद पुलिस के पास अमन सिंह के खिलाफ शिकायतें पहुंचते रही हैं और वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने तो विशेष टीम का गठन कर अमन गैंग के कई गुर्गों को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया है।
