बैट्री चोर को पकड़ने धनबाद पहुंची बोकारो पुलिस की हो गई पिटाई, VIDEO-
AJ डेस्क: सिविल ड्रेस में बोकारो पुलिस बैट्री चोर को पकड़ने धनबाद पहुँची थी।बोकारो पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने एक पुलिस जवान की पिटाई कर दी। बोकारो पुलिस और ग्रामीण दोनों के बीच हुई गलतफहमी के कारण यह घटना घटी। पुलिस के सिविल ड्रेस में होने के कारण ग्रामीण उसे अपरहण करने वाले समझ बैठे। वहीं पुलिस ने मौके से जिस आरोपी को पकड़ा था।वह बैट्री चोरी का आरोपी नही था, बल्कि कोई और था। बोकारो पुलिस ने छापेमारी को लेकर स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना नही दी थी, जो बोकारो पुलिस की सबसे बड़ी गलती मानी जा रही है।
दरअसल, धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड कुम्हारपट्टी में बोकारो बेनगढ़िया ओपी की पुलिस एक बैट्री चोर को पकड़ने पहुँची थी। पुलिस सादे लिबास में थी। स्थानीय लोग पुलिस को अपहरणकर्ता समझकर पिटाई कर दी। जिसमे सीताराम दास नाम के बोकारो पुलिस जवान का सिर फट गया। जख्मी जवान को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
VIDEO-
बेनगढ़िया ओपी प्रभारी सुमन कुमार समेत चार पुलिसकर्मी बैट्री चोरी के आरोपी मिश्री साव की जगह प्रदीप चौरसिया को पकड़ा था। पिस्टल सटाकर पुलिस उसे पीटते हुए ले जाने लगी। जिसपर स्थानीय लोगों को प्रदीप के अपहरण की आशंका हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें में एक पुलिस जवान जख्मी हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
वहीँ धनसार थाना प्रभारी अंकिता साहू का कहना है कि बोकारो पुलिस बिना सूचना के ही छापेमारी कर रही थी।जिस कारण यह घटना घटी है।
