आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बंधु तिर्की कोर्ट में हुए हाजिर

AJ डेस्क: आय से अधिक मामले में आज राज्य के पूर्व मंत्री सह झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मांडर से विधायक बंधु तिर्की ने सीबीआइ के पीके शर्मा की अदालत में हाजिरी दी।

 

 

23 मार्च 2021 को बंधु तिर्की की ओर से गवाही पूरी होने के बाद आज की तिथि मुकर्रल की गयी थी। इससे पहले  8 अप्रैल 2021 से बहस शुरू करने का कोर्ट ने आदेश दिया था। जानकारी के अनुसार इससे पहले बंधु तिर्की के द्वारा अब तक नही की बहस शुरू और ना ही कोर्ट में उपस्थित हो रहे थी। इससे कोर्ट में नाराजगी भी थी।

 

 

पूर्व मिनिस्टर पर 6 लाख 28 हजार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। यह वर्ष 2005 का मामला है। उस समय झारखंड में मधु कोड़ा की सरकार थी और बंधु तिर्की कोड़ा मिनिस्ट्री में शिक्षा मंत्री थे। इसके अलावा स्पोर्ट्स विभाग का भी प्रभार इन्हीं के पास था। उस समय 34वें राष्ट्रीय खेल के लिए रांची के होटवार में मुख्य स्टेडियम कांपलेक्स का भी निर्माण हो रहा था। बंधु तिर्की ने मेगा स्पोर्ट्स कांपलेक्स परिसर की सलाहकार कंपनी मैनहर्ट सिंगापुर का मामला भी काफी उछाला था और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी भी दी थी। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे मधु कोड़ा समेत कई मंत्री पर आरोप लगा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »