रूपेश हत्या कांड : मृतक के परिजनों से मिलने आए कपिल मिश्रा नहीं पहुंच सके बरही

AJ डेस्क: दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर रोक दिया गया है। कपिल मिश्रा हजारीबाग के बरही में दो गुटों के बीच हुए विवाद में मरने वाले रूपेश पांडेय के परिजन से मिलने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि रांची पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी है। कुछ सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि एयरपोर्ट पर भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया गया हैं। रांची पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें केवल बाहर जाने से मना किया गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में हुए विवाद के दौरान रूपेश पांडेय की मौत हो गई थीं। रूपेश की मां अपने बेटे की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की मांग को लेकर पिछले 9 दिन से अनशन कर रही हैं। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों की ओर से लगातार अलग-अलग जगहों पर आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है।

 

 

इस मामले में कपिल मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना जाहिर करने के लिए झारखंड आने की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कपिल मिश्रा रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचते थे लेकिन कानून-व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया है। कपिल मिश्रा ने अपने अकाउंट से इस संबंध में ट्वीट किया है।

 

 

कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे हैं। हंगामे की आशंका को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। एयरपोर्ट थाना, डोरंडा थाना, जगन्नाथपुर थाना सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »