न्यायिक हिरासत में लालू प्रसाद का रिम्स में सज रहा दरबार

AJ डेस्क: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव RIMS में दरबार सजा रहे हैं। फैसला भी कर रहे हैं और फरमान भी जारी कर रहे हैं। RIMS में राजद के झारखंड के बड़े नेता बिना किसी रोक-टोक के उन तक पहुंच रहे हैं। उन्हें ऐश-ओ-आराम की सारी सुविधाएं दी जा रही हैं और यह सब हो रहा है प्रशासन के नाक के नीचे।

 

 

मीडिया ने जब होटवार जेल के अधीक्षक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने चुप्पी साध ली। RIMS के पेइंग वार्ड में तीन शिफ्ट मिलाकर 36 जवान और अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DMFD) भी लगाया गया है।

 

 

बुधवार को सदर DSP प्रभात रंजन खुद यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचते हैं। जवानों को सख्त आदेश देते हैं कि जेल मैनुअल का उल्लंघन बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हर आने-जाने वाले की गहन निगरानी होनी चाहिए, लेकिन प्रशासन के नाक के नीचे बेखौफ-बेरोकटोक राजद के नेताओं ने लालू के दरबार में हाजिरी लगाई है।

 

 

जेल मैन्युअल के मुताबिक, लालू यादव से कोई भी व्यक्ति बिना जेल प्रशासन की अनुमति के नहीं मिल सकता है। लालू अगर टहलने भी निकलेंगे तो पुलिस के जवान उनके साथ तैनात रहेंगे। जेल प्रशासन की तरफ से मुलाकाती का दिन शनिवार को तय किया गया है। इस दिन केवल 3 लोग ही लालू से मिल सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »