मौसम ने रंग बदला : गर्जन, बज्रपात के साथ हुई बारिश, 26 तक रहेगा प्रभाव

AJ डेस्क: धनबाद बोकारो सहित राज्य के लगभग एक दर्जन जिलों में आज शाम होते होते मौसम ने रंग बदल दिया। जमकर बादल गरजे, बिजली चमकी और बारिश भी हुई। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप्प हो गया।

 

मौसम विभाग पूर्व से ही झारखंड में तीन दिनों तक मौसम खराब होने का अनुमान लगा रहा था। झारखंड के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, रामगढ़, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा, रांची, गोड्डा, दुमका और साहिबगंज जिला में आज शाम होते होते ही गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी को सूबे के मध्य, दक्षिण तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वही 26 फरवरी को राज्य के कोल्हान और संथाल परगना के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

 

 

इधर मौसम के करवट लेते ही बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दिया है। शहर अंधकार की आगोश में समा चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »