“अमन गैंग” पर धनबाद पुलिस का करारा प्रहार, पांच जेल गए और अमन सहित 15 पर केस

AJ डेस्क: धनबाद जेल से अपराधिक गिरोह संचालित करने का प्रयास कर रहे अमन सिंह को धनबाद पुलिस ने एक बार फिर से तगड़ा झटका दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अमन गैंग के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तो जेल में बंद अमन सिंह सहित पन्द्रह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने आज बताया कि पिछले दिनों अमन गैंग के 19 गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उन्नीस की गिरफ्तारी के बाद गैंग बिखर चुका था। उन्होंने बताया कि गैंग को फिर से स्थापित करने के ख्याल से वैसे अपराधियों को संगठित किया जाने लगा जो हैं तो धनबाद जिला के ही लेकिन अभी बाहर रहते थे। अमन गैंग किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर कोयलांचल में खुद को स्थापित करने की फिराक में था।

 

 

 

 

 

 

वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के अनुसार इस गैंग के द्वारा कुछ व्यापारियों को धमका कर रंगदारी मांगे जाने की सूचना मिलने के पश्चात ASP मनोज सावर्गियार, SDPO निशा मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमे बैंक मोड़ और कतरास इंस्पेक्टर भी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रिषमा रमेशन सुपरविजन कर रही थी। SSP ने बताया कि पुलिस की टीम तमाम पहलुओं पर जांच कर रही थी। इधर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए पांच अपराधी टीम के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार अपराधियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है। गिरफ्तार आशीष और अजय जेल से लगातार सम्पर्क में थे। राहुल हाल ही में बिहार के बांका जेल से छूट कर आया था। पिछले दिनों तोपचांची में हुई ट्रक लूटकांड में नवल भी शामिल था।

 

 

SSP संजीव कुमार ने बताया कि सारी योजना जेल के भीतर से बन रही थी। आपराधिक योजना बनाने में शामिल अमन सिंह के अलावा अन्य बंदियों को भी अभियुक्त बनाया गया है। इस गिरोह से सम्पर्क रखने वालों और किसी भी रूप में सहयोग करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि भय या किसी अन्य कारणों से कुछ व्यापारी धमकी मिलने के बाद भी पुलिस के सामने नहीं आते हैं या अपने स्तर से समझौता करने में लग जाते हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अपराधिक गतिविधि हो, तत्काल पुलिस के वरीय अधिकारियों से संपर्क करें। मुट्ठी भर अपराधियों का पुलिस नकेल कसने में सक्षम है। इसमें पुलिस को सभी का सहयोग चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »