कोयलांचल में उबाल : मगही, भोजपुरी और मैथिली समर्थकों ने सीएम का पुतला फूंका
AJ डेस्क: मगही, भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद-बोकारो जिला से मगही-भोजपुरी भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम तथा शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया गया।
मंच के लोगों ने धनबाद बोकारो में मगही, भोजपुरी बहुल भाषी क्षेत्र है। धनबाद बोकारो के शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या काफी है। आज इनके वोट से सरकार बनाए जाते हैं, परंतु मगही-भोजपुरी भाषा भाषी लोगों के मान सम्मान शिक्षा तथा रोजगार से उपेक्षित रखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। मगही, भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच मगही भोजपुरी भाषा को पुनः धनबाद के क्षेत्रीय भाषा में बहाल करने तक निरंतर आंदोलन करते रहेगी।
