झारखण्ड यूथ इंटक ने “नेतृत्व और संचार कौशल” पर प्रशिक्षण दिया

AJ डेस्क: यूथ इंटक झारखंड ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वर्कर्स एजुकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ अपनी टीम और श्रमिकों के लिए नेतृत्व और संचार कौशल पर ट्रेड यूनियनिस्ट के लिए एक दिवसीय वर्चुअल ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

 

शुक्रवार को गूगल मिट से युथ इंटक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे की अध्यक्षता में द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वर्कर्स एडुकेशन (IIWE) के तत्वाधान में प्रसिद्ध प्रशिक्षक और सलाहकार योगेश चाति द्वारा ट्रेड यूनियन पर “नेतृत्व और संचार कौशल” के संबंध में एक बहुत ही महत्वपूर्ण वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश युथ इंटक के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने अति जिज्ञासुक्ता से अपनी भागीदारी निभाई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नेतृत्व और संचार कौशल से संबंधित कई नई अनमोल बातें सीखने को मिली।

 

 

हमारे प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे जी लगातार ऐसी प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश की पूरी टीम के कौशल को बढ़ाने का प्रयास करते रहे हैं। साथ हर श्रमिक को उनके हक अधिकार और सराकार द्वारा पारित नियोजन की जानकारी पर बल देना ही लक्ष्य है। प्रतिक्षण को संचालित कर रही अस्मिता देशमुख ने प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहली बार कोई श्रमिक संगठन अपने प्रदेश के कार्यकर्ता और श्रमिक के प्रोत्साहन और ज्ञान के लिए प्रशिक्षण कराना नई ऊर्जा का संचार बहुत ही प्रशंसनीय हैं। दुबारा 03/03/2022 को यूथ इंटक के द्वारा असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा हैं।

 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजनी पांडे, अंजनी कुमार, मदन शर्मा, दीपेश, लव, अभिनंदन सिंह, रोहित, शशिकान्त, शशांक सुमन, विकास झा, आलोक दुबे आदि उपस्थित हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »