लोहरदगा, लातेहार और पलामू में सुरक्षा बल ने नक्सलियों का नकेल कसा

AJ डेस्क: झारखंड में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों पर चौतरफा नकेल कसना शुरू कर दिया है। लोहरदगा व लातेहार की सीमा पर चल रहे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 5-5 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बालक गंझू और सुदर्शन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि हथियारों की यह बरामदगी झारखंड गठन के बाद से सुरक्षा बलों को मिली अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है। उग्रवादियों से 23 हथियार मिले हैं। इसमें से 19 हथियार इन्होंने पुलिस से लूटे थे। इससे पहले गिरिडीह में 2018 में पीरटांड से उग्रवादियों से कुल 11 हथियार बरामद किए गए थे। वहीं दूसरी तरफ पलामू में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

 

 

लोहरदगा में झारखंड पुलिस, CRPF, झारखंड जगुआर तथा कोबरा बटालियन की ओर से चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। झारखंड पुलिस के IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने बताया कि इलाके में सक्रिय रविंद्र गंझू दस्ते के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में यह दोनों ईनामी उग्रवादी सुरक्षा बलों के हाथ लग गए। इससे पहले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक उग्रवादी को मार गिराया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बालक गंझू है लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। आखिकार बालक अपने एक और साथी के साथ सुरक्षा बलों की गिरफ्त में आ गया। सुदर्शन पर कुल 57 और बालक पर 25 मामले दर्ज थे। सुदर्शन चतरा के प्रतापपुर तथा बालक लातेहार जिले के चंदवा के दूधी माटी का रहने वाला है।

 

 

 

 

 

 

पलामू जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ईट भट्ठा मालिकों से लेवी की वसूली करने वाले झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के छह उग्रवादी पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इसके लिए पड़ोसी राज्य बिहार के कुछ क्षेत्रों में छापेमारी की गई। अनुमंडलय पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन , बिहार पुलिस के टंडवा थाना एवं 29वीं वाहिनी SSB काला पहाड के संयुक्त अभियान में बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले एरिया कमांडर अरविंद राम, संजय राम, कृष्णा यादव, मनोज चौहान, अजय कुमार यादव तथा परमात्मा राम को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो हथियार, 10 जिंदा कारतूस एवं 7 मोबाइल बरामद किया गया है। अरविंद के खिलाफ अलग-अलग थानों में छह मामले पंजीकृत हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »