नाव हादसा : एक महिला का शव और बाइक बरामद, अक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

AJ डेस्क: जामताड़ा में 3 दिन पहले हुए नाव दुर्घटना में लापता 12 लोगों में एक महिला की लाश को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। महिला की पहचान सहेला खातून के रूप में हुई है जो अपने पति और छोटी बहन के साथ धनबाद से जामताड़ा आ रही थी। इस क्रम में नाव डूबने से तीनों लापता हो गए थे। सहेला की लाश बरामद हो गई है, लेकिन उसके पति एवं बहन का लाश अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। वहीं कुल 11 लोग अब तक लापता है।

 

 

इस दरमियान एनडीआरएफ ने हादसे का शिकार नाव एवं एक मोटरसाइकिल को पानी से निकाल लिया है। लाश मिलने के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस को घंटों रोक कर रखा तथा एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ डाले। मौके पर पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही है।

 

 

वहीं घटना स्थल पर पहुंचे जामताड़ा के विधायक को भी आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने इरफान अंसारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। ग्रामीणों का आरोप है अगर समय रहते ही अधूरा पुल बन जाता तो आज इतनी बड़ी दुर्घटना नहीं होती और 12 लोगों को जल समाधि नहीं लेना पड़ता। हालांकी इरफान अंसारी ने कहा कि मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है और मैंने मामले को सदन में भी उठाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »