वाह बलियापुर के CO साहब, DC का उतार देते हैं बुखार, मंत्री का उड़ाते हैं मजाक

AJ डेस्क: लगातार खबरों की सुर्खियों में रहने वाले बलियापुर के CO साहब एक बार फिर अपने ही ऑडियो क्लिप के कारण चर्चा में आ गए हैं। वाह CO साहब वाह।

 

 

JCB से सड़क खोदवाने को लेकर यही CO साहब धनबाद के सांसद को नाराज करने को लेकर चर्चा में आए थे। सांसद ने इस मुद्दे पर उपायुक्त से शिकायत भी किया था और पत्राचार भी किया था। इसके बाद जमीन के मामले में रिश्वत की बात लेकर भी ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था और जांच कमिटी बना था।

 

 

 

 

 

 

हाल ही में CO साहब बलियापुर की थानेदार के खिलाफ कैमरा के सामने बयान जारी कर एक नया विवाद खड़ा कर दिए थे। बलियापुर के ही संजय उद्योग के मैनेजर ने CO साहब पर दस लाख रुपए रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। CO साहब वहां की महिला थानेदार के खिलाफ मानो मोर्चा खोल दिए थे। अंततः इस प्रकरण में भी जांच कमिटी का गठन हो गया।

 

 

अभी यह मामला शांत भी नही हुआ था कि बड़बोले CO का ऑडियो क्लिप वायरल हो गया। CO किसी DC का बुखार उतारने की बात कहते ही हैं। सूबे के मंत्री बन्ना गुप्ता का भी उपहास उड़ा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »