गुरुवार को हेमंत सरकार पेश करेगी बजट, यह हो सकता है खास

AJ डेस्क: राज्य की हेमंत सोरेन सरकार 3 मार्च को सदन में अपना तीसरा बजट पेश करेगी। यह बजट एक लाख करोड़ से अधिक का होगा। वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार कोई नया टैक्स लगाने नहीं जा रही है। इससे आम आदमी को राहतें मिल सकती हैं। इस बार के बजट में कृषि और स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा।

 

 

तीसरे बजट में क्या-क्या रहेगा खास-

जिला अस्पतालों में बेड की संख्या 100 से बढ़ाकर 300 किए जाने की तैयारी है। अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनाए जाएंगे। अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

 

स्वास्थ्य एवं पेयजल विभाग का बजट में 9 प्रतिशत बढ़ाने की संभावना है।

 

रांची को फोर लेन बनाने और इसके लिए तीन फोरलेन सड़कें बनाने का प्रस्ताव शामिल होगा।

 

बजट में कांके बंद पड़ी बेकन फैक्ट्री चलाने की घोषण की जा जाएगी। इसे पीपीपी मोड पर तैयार किया जाएगा।

 

देश में पहली बार झारखंड में निजी मार्केटिंग यार्ड बनाया जाएगा। इससे किसानों को नया बाजार मिलेगा। इस जगह पर पशुधन की खरीद-बिक्री भी हो सकती है।

 

स्टूडेंटस क्रेडिट कार्ड की घोषणा की जाएगी। सलाना 5 लाख रुपए तक आय, 30 हजार परिवारों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। कार्ड की लिमिट 10 लाख रुपए तक होगी।

 

विधायक-अफसर आवास के लिए रांची स्मार्ट सिटी में तीन-तीन करोड़ की लागत विधायकों के आवास बनेंगे।

 

झारखंड परिवहन निगम बनेगा. झारखंड गठन के 22 साल बाद इस इस निगम को बनाया जाएगा। पूरे देश में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां सरकारी परिवहन निगम नहीं है।

 

झारखंड सरकार अपने बजट में नए प्रमोशन नीति की घोषणा कर सकती है। इस नीति के लागू होने से सामान्य वर्ग के पदों पर आरक्षित वर्ग के कर्मचारों का भी प्रमोशन में लाभ मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »