संगठित गिरोह को चोरी का बाइक मुहैया कराने वाले गैंग का हुआ खुलासा

AJ डेस्क: कोयलांचल में सक्रिय अपराधिक संगठित गिरोह को क्राइम करने के लिए बाइक उपलब्ध कराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को चोरी के ग्यारह बाइक के साथ धनबाद पुलिस ने धर दबोचा है। यह गिरोह कई जिलों में सक्रिय है।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने आज बताया कि अपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले बाइक के संदर्भ में एक विशेष टीम के द्वारा पड़ताल शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि धनबाद, बोकारो और गिरिडीह के अपराधी गिरोह बनाकर बाइक चोरी कर रहे हैं। पड़ताल के क्रम में कुछ साक्ष्य मिले हैं कि इस गिरोह के द्वारा संगठित गिरोह को क्राइम करने के लिए चोरी का बाइक उपलब्ध कराया जाता था।

 

 

SSP संजीव कुमार ने बताया कि अब पुलिस की विशेष टीम यह पता कर रही है कि इन बाइक चोरों के द्वारा किस किस घटना में किस गिरोह को बाइक उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि अलग अलग क्षेत्र से पांच बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चोरों के द्वारा ग्यारह चोरी का बाइक भी बरामद किया गया है। इनके पास से डुप्लीकेट चाभियां भी बरामद हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »