पुटकी : बड़े भाई ने साला संग मिल मुन्ना की हत्या की, चार गिरफ्तार

AJ डेस्क: पुटकी मुन्ना हत्याकांड का खुलासा करते हुए धनबाद पुलिस ने मृतक के बड़े भाई दीपक और उसके दो साला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घर में छोटा होने के बावजूद मुन्ना का ही ज्यादा चलता था। यही वजह रहा उसके बड़े भाई दीपक ने प्लान कर मुन्ना को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुन्ना के पिता की मृत्यु होने के बाद उसकी मां को नौकरी मिली थी। मां को मिलने वाला वेतन मुन्ना के हाथ में जाता था। मतलब मुन्ना ही खर्च करता था और घर चलाता था। हाल ही में उसके बड़े भाई दीपक की शादी हुई थी। दीपक को उसके ससुराल से अच्छा खासा रुपया मिला था, उसपे भी मुन्ना का ही कंट्रोल था। इन बातों को लेकर पूर्व में दीपक के ससुराल वालों की उपस्थिति में घर में पंचायती भी हुई थी।

 

SSP संजीव कुमार ने बताया कि मुन्ना की हत्या होने के बाद दर्ज हुए FIR में जिनका नाम आया था।जांच के दौरान उनके विरुद्ध कोई साक्ष्य ही नही मिल रहा था। ASP मनोज सवर्गियार के नेतृत्व में गठित टीम ने जब अनुसंधान शुरू किया तो मृतक मुन्ना का भाई दीपक जांच के दायरे में आने लगा। SSP ने बताया कि मुन्ना को रोड़ा समझते हुए दीपक ने जमुई से अपने साला विनय और विवेक तथा उसके दोस्त शुभम को बुलाकर हत्या की योजना बनाई।

 

 

उन्होंने बताया कि दीपक, विनय, विवेक और शुभम ने मिलकर मुन्ना की हत्या कर डाली। हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »