बोकारो: घरेलू कामगारों के साथ यूथ इंटक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

AJ डेस्क: यूथ इंटक और जूनियर चेंबर ऑफ इंटरनेशनल इंडिया ने आज महिला कामगारों के साथ सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

 

 

इंटक की संगठन झारखंड परिचारिका कल्याण संघ, यूथ इंटक और JCI बोकारो स्टील सिटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे एक सौ से अधिक परिचारिका शामिल हुईं।

 

 

यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे ने इस मौके पर कहा कि जब तक महिलाएं पुरुष के कंधा से कंधा मिलाकर नही चलेंगी, किसी भी देश – समाज का बुलंदी पर पहुंच पाना संभव नहीं है। श्री चौबे ने कहा कि महामारी के वक्त हमारी परिचारिका भाई बहनों ने बिना डरे पूरे समाज की रक्षा, साफ सफाई कार्य में तत्पर रहीं। वह देश के लिए मिसाल हैं, उनको सलाम है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग को सामाजिक लाभ दिलाने के लिए संगठन तत्पर रहेगा।

 

झारखंड परिचारिका कल्याण संघ की सचिव रेहाना राज, संयुक्त सचिव मिली गोप ने भी अपने विचार रखे। सतीश कुमार, सावित्री देवी, गीता देवी, पूनम देवी, मुक्ता देवी, अब्दुल्ला अंसारी मिली, सीमा कुमारी, लक्ष्मी, द्रोपदी, शालिनी, गुलाबो देवी, उन्नत लाल, दानिश, सोनी, शीतल, प्रमिला आदि ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »