छत्तीसगढ़ इंटक के 5वें अधिवेशन में झारखंड इंटक हुआ शामिल

AJ डेस्क: रविवार को रायपुर मे राष्ट्रीय महासचिव सह छत्तीसगढ़ इंटक अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में इंटक की पंचम अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि तौर पर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास मंत्री माननीय जय सिंह जैसवाल उपस्थित रहे।

 

 

कॉंग्रेस और इंटक को मजबूत करने को लेकर कहा कि आज छत्तीसगढ़ में इंटक के साथ कांग्रेस की सरकार है और यही तालमेल संपूर्ण देश में बनाना बहुत जरूरी है। मंत्री जय सिंह इंटक को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए भवन बनाने के लिए सरकारी दर पर जमिन देंगे। जिसके छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और इंटक को बल मिलेगा। अधिवेशन में पूर्ण बहुमत के साथ संजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में सम्पूर्ण भारत से आए इंटक के प्रदेश अधिकारियों ने शिरकत किया।

 

 

 

 

 

अधिवेशन में झारखण्ड से झारखंड महामंत्री सह बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बीरेन्द्र चौबे, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष रघुनाथ पांडे और यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष रवि चौबे शामिल हुए। इसके अलावा बिहार अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह, केरला अध्यक्ष आर डी चन्द्रशेखर, पंजाब के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, बंगाल अध्यक्ष कमर, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, मध्यप्रदेश अध्यक्ष आर डी त्रिपाठी, कर्नाटक के महामंत्री लक्ष्मी, तमिलनाडु अध्यक्ष, ओडिशा के महामंत्री निर्मल सहित यूथ अध्यक्ष बिस्नू रथ मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »