हादसा : सिंदरी हर्ल फैक्ट्री का गैस पाइप फटने से एक कर्मी की मौत, गेट जाम कर जताया विरोध

AJ डेस्क: सिंदरी स्थित हर्ल परिषर में एक और बड़ी दुर्घटना घटी है। जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। घटना से मजदूरों में दहसत का माहौल पैदा हो गया है।

 

 

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम एनी कंपनी अंतर्गत बिजली मिस्त्री का कार्य कर रहे 32 वर्षीय राजू विश्वकर्मा का कार्य के दौरान गैस पाईप के फट जाने से कार्यस्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शव को हर्ल प्रबंधन के द्वारा पहले असर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को एसएनएमएमसीएच धनबाद स्थित पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक झरिया के भौरा स्थित गौरकुटी का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

 

मजदूर की मौत के बाद हर्ल गेट को कार्यरत मजदुरो द्वारा जाम कर हर्ल प्रबंधन मुर्दाबाद, हर्ल प्रबंधन हाय हाय, सुरक्षा नियमो का उलंगन बंद करो, जैसे नारो के साथ मजदूर कार्य करते समय सुरक्षा की व्यवस्था एवं मुआवजा की मांग कर कर रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »