हीरापुर के व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस पड़ताल में जुटी

AJ डेस्क: धनबाद थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर निवासी चाउमीन-सौस व्यापारी मुकेश पंडित को बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह दामोदरपुर मैदान के समीप उनका शव पड़ा हुआ पाया गया। घटना की सूचना पर इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। परिजनों के अनुसार देर रात वो दामोदरपुर में ही भजन-कीर्तन देखने की बात कहकर घर से निकले थे।

 

 

देर रात तक जब वह नही लौटे तो उनके बेटे खोजबीन में निकले। इसी दौरान दामोदरपुर मैदान के समीप उनकी बाइक खड़ी मिली। वहीं कुछ दूर झाड़ियो में उनका शव पड़ा पड़ा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दो गोली मारी गयी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची धनबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का अबतक पता नही लग सका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »