हाय महंगाई : आग लगी रसोई में, घरेलू गैस सिलेंडर हजार के पार

AJ डेस्क: धनबाद में रसोई गैस सिलेंडर का रेट एक हजार रु से अधिक हो गया है। किराना का रेट आसमान छू ही रहा था, अब सिलेंडर ने रसोई में आग लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है।

 

 

धनबाद कोयलांचल की पहचान ही कोयले से है। चहुं ओर कोयला की खदाने हैं। लेकिन धनबाद वासियों की बदनसीबी की उन्हें सिर्फ कोयला का धूल फांकने का ही नसीब मिला है। पूर्व में धनबाद में जलावन कोयले का डिपो भी हुआ करता था, जहां से लोग जलावन का कोयला खरीद लिया करते थे। धनबाद के कोयला से दूसरे राज्य की रसोई में चूल्हा जलते हैं लेकिन धनबाद के साथ अजीब त्रासदी है।

 

 

धनबाद के अधिकांश होटलों और घरों में चूल्हा जलता भी है तो वह अवैध ढंग से ही। साइकिल पर घुम घुम कर कोयला बेचने वालों ने भी समय के साथ कई गुना रेट बढ़ा दिया है। जानकार कहते हैं कि पहले एक साइकिल का जो कोयला हजार से बारह सौ में मिल जाया करता था, अब उसका तीन हजार से पैंतीस सौ रुपया देना पड़ता है।

 

 

पेट्रोलियम पदार्थो के रेट में लगातार इजाफा होने का असर अब घरेलू गैस सिलेंडर पर भी पड़ गया है। धनबाद में सिलेंडर का रेट हजार को पार कर चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »