लातेहार में सुरक्षा बल ने मुठभेड़ में TSPC के तीन नक्सलियों को मार गिराया

AJ डेस्क: झारखंड के शनिवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में शनिवार की दोपहर सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) उग्रवादियों के बीच आधे घंटे तक जमकर मुठभेड हुई। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए है। सुरक्षा बलों ने इनके शव बरामद कर लिए हैं। वहीं खूंटी में माओवादियों के एरिया कमांडर ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

 

 

लातेहार में हुए मुठभेड़ में संगठन के बालूमाथ एरिया के जोनल कमांडर जितेंद्र उर्फ मांझी कमर में गोली लगने से घायल हुआ है। सुरक्षा बल ने घायल उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि TSPC के हथियार बंद उग्रवादी हेसलबार के इलाके में भ्रमण कर रहे हैं। इसी सूचना पर झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और CRPF की संयुक्त टीम छापामारी करने कौवाखांड़ पहुंची। सुरक्षा बलों को आते हुए देखकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। आधे घंटे तक दोनों तरफ से करीब 200 राउंड गोलियां चलीं। इसमें 3 उग्रवादी ढेर हो गए। इसमें एक सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर तथा एक अन्य उग्रवादी शामिल है। दस्ते के बचे हुए उग्रवादी भाग गए।

 

 

पुलिस को दस्ते में 10 सदस्यों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। मारे गए उग्रवादियों की पहचान जितेंद्र यादव कुंदा थाना पिंजनी पोटम, चंचल सिंह मनिका थाना डोंकी गांव के रूप में हुई है। एक उग्रवादी गोगाद पांकी का रहने वाला बताया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में इनके पास से सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस का सर्च अभियान जारी है। सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि घटनास्थल से पुलिस को एक एसएलआर और गोलियां मिली हैं। इसके अलावा एके-47 की मैगजीन और गोलियां तथा इंसास की मैगजीन व गोलियां बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह उग्रवादी लेवी वसूलने के लिए जुटे थे। घटना घने जंगलों के बीच हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों का उत्साह चरम पर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »