ढोखरा हाल्ट पर रास्ता के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

AJ डेस्क: धनबाद शहर से सटे ढोकरा हाल्ट के समीप हुचुक टांड़ के ग्रामीण आज भी इस युग में एक अदद रास्ता के लिए तरस रहे हैं। दशकों से हुचूक टांड़ के निवासी जिस रास्ता से आना जाना कर रहे थे, उसपे रेलवे द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य हो गए।

 

 

ढोकरा हाल्ट के रेलवे लाइन के किनारे किनारे से ग्रामीणों का आना जाना होता था। यह कच्ची सड़क है। अब रेलवे के द्वारा उक्त जमीन (रास्ता) पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। आज ग्रामीणों जिसमे महिला पुरुष दोनों शामिल थे, ढोकरा हाल्ट पर पहुंच निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि रेल प्रबंधन पहले उन्हें रास्ता उपलब्ध करावे, तत्पश्चात निर्माण कार्य करे। रेल अधिकारियों ने मिल बैठकर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »