अलर्ट : मार्च में ही धनबाद का तापमान पहुंचेगा 40 तक, लू के थपेड़े भी——
AJ डेस्क: फागुन के माह में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो मार्च महीने के अंत अंत तक धनबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा और यहां लू भी चलना शुरू हो जाएगा।

चैत मास के दस्तक देने के पहले ही धनबाद में गर्मी का मौसम अपना जलवा दिखाना शुरू कर देगा। फागुन महीने में जब तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा, तब चैत, वैसाख और जेठ महीने की कल्पना मात्र से गर्मी का अहसास होने लगेगा।

रांची स्थित मौसम विभाग ने कहा है कि तीस मार्च को धनबाद सहित चतरा, पलामू, नगढ़वा, लातेहार और बोकारो जिला में “लू” चलने की प्रबल संभावना है। 29 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार तो 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां में लू के थपेड़े महसूस किए जायेंगे।
