बिहार : मुकेश सहनी NDA का हिस्सा नहीं, मंत्री पद से हटेंगे

AJ डेस्क: बिहार के पशु एवम मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी को अब मंत्री पद भी छोड़ना होगा। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखित में अनुशंसा किया था। भाजपा का कहना है कि मुकेश सहनी अब NDA का हिस्सा नहीं हैं। भाजपा के लिखित अनुशंसा के आधार पर मुख्यमंत्री ने मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाने के लिए सिफारिश भेज दिया है। यहां बता दें कि मुकेश सहनी विकास शील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनकी पार्टी के तीन विधायक हाल ही में भाजपा का दामन थाम चुके थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »