महंगाई मुक्त भारत: थाली, घंटी बजाकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

AJ डेस्क: धनबाद जिला कांग्रेस ने देश में बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों, महंगे होते गैस सिलिंडर तथा महंगाई के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर अनोखे तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया।महंगाई मुक्त भारत के बैनर तले कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर थाली, घण्टी बजाकर महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।

 

 

इतना ही नही धरना स्थल पर मोटरसाइकिलों को रख पूजा कर अपनी नराजगी जताई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सभी वायदों को भूल चुके है।महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते थे। जनता ने महंगाई कम करने के वायदों को लेकर उन्हें अपना कीमती वोट दिया था, लेकिन आज पेट्रोल 100 के पार और गैस सिलेंडर एक हजार के पार हो गया है। महंगाई से गरीब लोगों की थाली से अनाज गायब हो गया है। प्रधानमंत्री जी 2014 वाला दिन वापस दे रहे।

 

 

इस अनोखे धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो सहित महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »