आसनसोल उप चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए इंटर स्टेट पुलिस अधिकारियों ने की मंत्रणा

AJ डेस्क: आसनसोल में होने वाले लोकसभा उप चुनाव को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने अपनी आख़री ब्रह्मास्त्र चला दिया है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकंतम ने आसनसोल के सर्किट हाउस मे अंतर राज्य पुलिस अधिकारीयों को लेकर एक विशेष बैठक की है। इस बैठक मे झारखंड धनबाद जिले के एसएसपी संजीव कुमार, जामताड़ा एसपी दीपक कुमर सिन्हा, जामताड़ा डीआईजी सुदर्शन प्रशाद मंडल, हावड़ा एसआरपी, धनबाद एसआरपी, पुरुलिया एसपी, बांकूड़ा एसपी, बिरभूम एसपी सहित आसनसोल से सटे राज्यों व तमाम जिलों के थानो के प्रभारी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

बैठक मे उपस्थित तमाम पुलिस अधिकारीयों ने आसनसोल लोकसभा में होने वाले उपचुनाव को कैसे व किस तरह शांति पूर्ण रूप से करवा पाएं जिसको लेकर चर्चा की। साथ मे सीमावर्ती क्षेत्रों पर दोनों तरफ से स्थाई रूप से नजरदारी बनाये रखने पर भी अहम् रूप से चर्चा हुई। वहीं इस बैठक को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमर नीलकंठम ने बताया की आसनसोल लोकसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर आसनसोल ही नही बल्कि पुरे पश्चिम बंगाल मे विशेष अभियान चलाई जा रही है। इस अभियान मे कैश रूपए के साथ-साथ अवैध हथियार और भारी संख्या में बम भी बरामद कर रही है।

 

 

उन्होने कहा की उन्हें खबर है की सीमावर्ती इलाकों से सीमा पार कर आपराधि चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोसिस कर सकते हैं। इस लिए अंतराज्य पुलिस की विशेष बैठक हुई है। इस बैठक से चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के मनसूबे पूरी तरह फेल हो जायेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »