धनकुबेर निकला आपूर्ति पदाधिकारी, निगरानी के रेड से खुलासा

AJ डेस्क: निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुजफ्फरपुर के एक भ्रष्ट अफसर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। छापेमारी में किलो सोना समेत लाखों की नगदी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक में पदस्थापित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सतीश कुमार को जिले का सप्लाई माफिया कहा जाता है। उन्ही के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

 

 

मुजफ्फरपुर स्थित उनके आवास, सरकारी कार्यालय और शहर के एक मॉल में छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि इस भ्रष्ट माफिया ने अकूत संपत्ति अर्जित की है। जिसमें मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित ग्रैंड मॉल में करीब डेढ़ करोड़ रुपेश से दो दुकान खरीदा है। वह जांच ब्यूरो की आंख में धूल झोंकने के लिए पत्नी के नाम पर दोनों दुकान खरीद रखा था। लेकिन उसमें अपने नाम की जगह ससुर का नाम दे दिया। फिलहाल निगरानी ब्यूरो की तलाशी जारी है। यह भ्रष्ट अफसर कई सालों से मुजफ्फरपुर जिले में ही पदस्थापित है।

 

 

 

आरोपी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार

 

 

 

निगरानी डीएसपी ने बताया की 12 सदस्यीय टीम द्वारा मुजफ्फरपुर आवास, मुजफ्फरपुर कार्यालय और हाजीपुर में छापेमारी चल रही है। निगरानी थाना कांड संख्या 16/22 के तहत न्यायालय से वारंट लेकर यह कारवाई की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »