DGP का आधी रात में थाना पर धमकने से पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

AJ डेस्क: बिहार में कानून व्यवस्था के हाल पर बवाल है, तो आपराधिक घटनाओ को लेकर सरकार निशाने पर है। कानून व्यवस्था को लेकर विशानसभा में भी बवाल की तस्वीर दिखी, तो बिहार के डीजीपी अब खुद नाइट पेट्रोलिंग करते देखें गए।

 

 

बिहार के डीजीपी एसके सिंघल देर रात सड़क पर पेट्रोलिंग करते दिखाई दिए। देर रात राजधानी पटना से हाजीपुर पहुंचे डीजीपी ने देर रात अचानक थाने पहुँच पुलिस की चुस्ती का हाल जाना। डीजीपी एसके सिंघल ने देर रात थाने में तैनात महिला सिपाही से पुलिस महकमे में मिलने वाली सुविधा का हाल जाना, तो वहीं थाने में घूम घूम कर पुलिस की तैयारियों का जायजा भी लिया।

 

 

 

 

 

 

एडीजी (लॉ एंड आर्डर) जीतेन्द्र सिंह गंगवार के साथ अचानक डीजीपी के आधी रात हाजीपुर के नगर थाना पहुंचने की खबर पर थानेदार सहित जिले के तमाम आला अधिकारी भागे भागे थाना पहुंचे। अपने सरप्राइज विजिट पर निकले डीजीपी ने थाना के लॉकअप और थाने में बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को देख मौके पर मौजूद थानेदार को फटकार भी लगाईं।

 

 

 

 

 

 

मौके पर मौजूद पत्रकारों द्वारा बिहार में बिगड़ते कानून व्यवस्था के हाल और बवाल पर सवाल हुआ तो डीजीपी साहब ने सफाई देते हुए कहा की बिहार में चोरी और लूट की घटनाएं बेशक बढ़ी है, लेकिन हत्या और गंभीर अपराधों के मामले कम भी हुए है। हाल ही में कुछ हाई प्रोफ़ाइल हत्याओं को लेकर बवाल को लेकर डीजीपी साहब ने सफाई दी और कहा कि ऐसे मामलो को लेकर बिहार की पुलिस सिस्टम पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »