पुलिस गाड़ी से टक्कर में बाइक सवार की मौत, उग्र लोगों ने पुलिस वाहन फूंका (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बाईपास थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम के पास पुलिस की गाड़ी और स्कूटी में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो, जिन्हें चिंताजनक हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।

 

 

Video-

 

 

बतया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो युवक शादी का कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पटना सिटी पुलिस की गाड़ी से टक्कर हो गयी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने पहले पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसके बाद गाड़ी में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार दीदारगंज के रहने वाले हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »